चन्द्रयान की सफलता से लबरेज पीएम मोदी बोले, 23 अगस्त हर वर्ष 'नेशनल स्पेस डे

जयपुर टाइम्स
बेंगलुरु(एजेंसी)। इसरो के कमांड सेंटर में चंद्रयान-3 को सफल बनाने वाले वैज्ञानिकों से मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने तीन बड़ी घोषणाएं की। पीएम मोदी ने ऐलान किया कि अब 23 अगस्त को नेशनल स्पेस डे के रूप में मनाया जाएगा। चांद के टचडाउन पॉइंट को शिव शक्ति के नाम से जाना जाएगा। इतना ही नहीं, चांद पर जहां चंद्रयान-2 के पद चिन्ह हैं, उस पॉइंट का नाम 'तिरंगाÓ रखा है। बता दें कि विदेश यात्रा से लौटने के बाद पीएम मोदी ने शनिवार सुबह बेंगलुरु के इसरो कमांड सेंटर पहुंचे और चंद्रयान-3 की टीम के वैज्ञानिकों से मुलाकात की। इस दौरान पीएम मोदी चंद्रयान-3 के वैज्ञानिकों से मिलकर भावुक हो गए। इसरो के मुख्यालय में वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मैं आप सभी को सैल्यूट करने आया हूं। आप सबके परिश्रम की वजह से आज भारत चांद पर है। हमने वो किया जो पहले कोई कभी नहीं कर पाया। ये कोई साधारण सफलता नहीं है। इस दौरान पीएम मोदी भावक नजर आए। उन्होंने कहा कि मेरी आंखों के सामने में 23 अगस्त का वो एक एक सेकंड बार बार घूम रहाहै। जब टचडाउन कंफर्म हुआ। जिस तरह इसरो सेंटर और पूरे देश में लोग उछल पड़े, वह दृश्य कौन भूल सकता है। कुछ स्मृतियां अमर हो जाती है। वो पल अमर हो गया। वो पल इस सदी के सबसे प्रेरणादायी क्षणों में से एक है।