क्रिकेट प्रतियोगिता में गीतांजलि स्टार्स ने प्रगति पैंथर्स को 16 रनों से हराया

Oct 11, 2024 - 20:56
 0


अलवर। डॉक्टर्स क्रिकेट क्लब अलवर द्वारा आयोजित की जा रही क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को प्रगति पैंथर्स एवं गीतांजली स्टार्स के बीच कडा मुकाबला हुआ।
अलवर अरिसदा अध्यक्ष तथा आईएमए सचिव डॉ. विजय चौधरी ने बताया कि ये मुकाबला बेहद रोचक रहा। शुक्रवार को मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. योगेश उपाध्याय वरिष्ठ सर्जन गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अलवर एवं डॉ. मनीष जैन वरिष्ठ शिशुरोग विशेषज्ञ द्वारा टॉस करवाकर किया गया। जहां मैच गीतांजलि स्टार्स एवं प्रगति पैंथर्स के बीच खेला गया। जिसमें गीतांजलि स्टार्स ने प्रगति पैंथर्स को 16 रनों से हराया। गीतांजलि स्टार्स की ओर से सर्वाधिक रन 70 डॉ अब्दुल हनीफ़ द्वारा बनाये गए और वो बेस्ट बैटर रहे। इसके साथ ही उन्होंने 2 विकेट लेकर ऑलराउंडर प्रदर्शन करते हुए मैन ऑफ़ द मैच की ट्रॉफी भी अपने नाम की।
गीतांजलि स्टार्स की ओर से डॉ. विजय चौधरी ने अर्धशतकीय पारी खेली और टीम की जीत में अहम भूमिका निभायी। उन्होंने 46 बॉल में 54 रन की पारी खेली। प्रगति पैंथर्स की ओर से डॉ. नीरज रमन ने 41 रनों की शानदार पारी खेली, लेकिन दूसरे छोर से उनको साथ ना मिलने से प्रगति पैंथर्स को हार का सामना करना पड़ा। डॉ. लोकेश जांगिड ने 4 ओवर में 22 रन देकर 4 विकेट लिए और मैच के बेस्ट बॉलर रहे। शनिवार को आखिरी लीग मैच गीतांजलि स्टार्स एवं हरीश हरिकेन्स के बीच होगा तथा रविवार को दशहरे के दिन डीपीएल का फाइनल गीतांजलि स्टार्स एवं हरीश हरिकेन्स के बीच खेला जाएगा।

Jaipur Times जयपुर टाइम्स के साथ आप नवीनतम हिंदी समाचार प्राप्त कर सकते हैं। आप अपने विज्ञापन को राजस्थान में प्रकाशित कर सकते हैं।