पूर्व मंत्री टाक ने की कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात प्रदेश के राजनैतिक विषयों पर किया विचार-विमर्श

चूरू। राज्य के पूर्व मंत्री व पूर्व राज्यसभा सांसद वरिष्ठ कांग्रेस नेता अश्क अली टाक ने नई दिल्ली स्थित ऑल इंडिया कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात कर संगठन पर चर्चा की। टाक ने कांग्रेस अध्यक्ष से प्रदेश के राजनैतिक विषयों पर चर्चा की और आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर विचार- विमर्श किया। टाक ने कहा कि राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा से पार्टी के ग्राफ में बढ़ोतरी हुई है। पार्टी कार्यकर्ताओं में जल्द ही शुरू हाने वाली भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे फेज को लेकर काफी उत्साह है। इस दौरान उन्होंने प्रस्ताव रखा कि राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी आलाकमान द्वारा सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
कांग्रेस नेता जमील चौहान ने बताया कि पूर्व मंत्री टाक कांग्रेस संगठन में छात्र संगठन एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष से अपने राजनैतिक शुरुआत कर प्रदेश युवक कांग्रेस अध्यक्ष, प्रदेश कांग्रेस महासचिव, राजस्थान राज्य अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन रहे हैं।
उन्होंने बताया कि टाक अनेक पदों पर रहते हुए जनहित के लिए हमेशा समर्पित रहे हैं। टाक वर्ष 1998 के विधानसभा चुनाव में चूरू विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे हैं और जिले से हमेशा से ही जुड़ाव रहा है।