ठाकुर जी महाराज से शीतला माता के पहुंची ध्वज पदयात्रा 

Oct 21, 2024 - 20:48
 0

शीतला माता  का भरा मेला 


जमवारामगढ़। पंचायत समिति आंधी क्षेत्र अधीन सरपुरा  गांव में सोमवार को ठाकुर जी महाराज मंदिर से शीतला माता सरपुरा के लिए पदयात्रा रवाना हुई। ठाकुर जी महाराज मंदिर में विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। उसके बाद पदयात्रा को रवाना किया गया पदयात्रा गांव के मुख्य रास्तों से होते हुई शीतला माता स्थान सरपुरा पहुंची। जिसमें सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण महिलाओं सहित पुरूष शामिल हुए। वही डीजे पर भगवान व माताजी के भजनों पर श्रद्धालु नाचते गाते चल रहे थे। श्रद्धालु शीतला माता की जय के नारे लगाते हुए चल रहे थे।
शीतला माता मंदिर पहुंचने पर ध्वज पूजा और धार्मिक अनुष्ठान का कार्यक्रम किया गया। उसके बाद ठंडे पकवानों का भोग लगाकर गांव में सुख समृद्धि की कामना की गई।

Jaipur Times जयपुर टाइम्स के साथ आप नवीनतम हिंदी समाचार प्राप्त कर सकते हैं। आप अपने विज्ञापन को राजस्थान में प्रकाशित कर सकते हैं।