मारवाड़ी युवा मंच द्वारा साइक्लोथोन का आगाज

Aug 27, 2023 - 16:04
 0


सुजानगढ़ (नि.सं.)। स्थानीय नाथोतालाब से लेकर ठरडा गांव तक मारवाड़ी युवा मंच द्वारा मैराथन साइकिल रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सुजानगढ़ के काफी स्कूली छात्र छात्राओ ने भाग लिया। सुबह 6 बजे ही बच्चों की भीड़ इक्क्ठी हो गई। कार्यक्रम को श्यामसुन्दर स्वर्णकार, सरंक्षक कमल डागा, महेश तंवर, अरविंद कडेल एवं मारवाड़ी युवा मंच के सभी सदस्यों ने हरी झंडी दिखाकर शुरू किया। साइक्लोथन प्रतियोगिता में छात्राओ में प्रथम स्थान एवरग्रीन पब्लिक स्कूल की अंजना ने, द्वितीय स्थान पीयूष ने और तृतीय स्थान दीपिका ने प्राप्त किया। छात्रों में प्रथम स्थान अविराज, द्वितीय स्थान विजय लुहार, तृतीय स्थान सुशील लुहार ने प्राप्त किया। मारवाड़ी युवा मंच के सुभाष बरमेचा एवं गणगौर शाखा की अद्यक्षा पूजा शर्मा ने बताया की ये साइक्लोथोंन प्रतियोगिता हर साल मंच द्वारा आयोजित होती है एवं राष्ट्रीय एकता एवं विकास के राष्ट्रीय संजोजक सुरेश अरोड़ा और प्रांतीय मन्त्री किशोर भामा ने इस कार्यक्रम के बारे में बताया और पुलिस प्रशासन नगरपालिका और अणुव्रत की टीम का सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। प्रतियोगिता में पहले छात्राओ ने हिस्सा लिया और फिर छात्रों ने इस दोड़ में हिस्सा लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में धीरज, अरविंद विश्वेन्द्र, साँवरमल जालान, वीरेंद्र जैन, संजय परीक, दीपक भोजक, नवीन काड़ेल, पंकज प्रजापत, गंगा सोनी, प्रमिला प्रजापत, करुणा जांगिड़, खुशबू सोनी, प्रमोद भोजक, विशाखा, नेहा प्रजापत, सरस्वती, प्रीति धिगारिया, अर्पिता माटोलिया, अरविंद जालान, मुन्नालाल ढ़ेनवाल आदि ने सहयोग किया। संचालन विनोद सेन ने किया।

Jaipur Times जयपुर टाइम्स के साथ आप नवीनतम हिंदी समाचार प्राप्त कर सकते हैं। आप अपने विज्ञापन को राजस्थान में प्रकाशित कर सकते हैं।