सादुलपुर में कांग्रेस कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम आयोजित, बूथ स्तर पर टीम बनाकर कार्य करना होगा : कृष्णा पुनिया

सादुलपुर में कांग्रेस कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम आयोजित, बूथ स्तर पर टीम बनाकर कार्य करना होगा : कृष्णा पुनिया

सादुलपुर 21 अगस्त 2023
विधानसभा क्षेत्र सादुलपुर में आज लुहारीवाला धर्मशाला में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम की बैठक आयोजित हुई जिसमें सादुलपुर विधायक पद्मश्री डॉ कृष्णा पुनिया, एआईसीसी पर्यवेक्षक ज़िला चूरु राजपाल खरोला, कांग्रेस जिला अध्यक्ष इंद्राज खीचड़, सादुलपुर विधानसभा प्रभारी सुरेंद्र सिंह लांबा सहित कांग्रेस पार्टी के मण्डल अध्यक्ष, ब्लॉक एवं शहर कार्यकारिणी मौजूद रहे।

इस दौरान विधायक कृष्णा पुनिया ने विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि मैंने जो जनता से वादे किए वो सभी पूरे किए हैं और जो विकास कार्य करवाये हैं उनसे क्षेत्र की जनता खुश हैं और आमजन को सुविधाएँ मिली हैं। गत 40 साल में जो विकास मेरे से पूर्व विधायक, सांसद ने नहीं करवाये। मैंने मात्र साढ़े चार साल में करवा दिये। आप सभी कार्यकर्ताओं ने गत चुनाव में जो मेहनत की और मुझे भारी बहुमत से विजय बनाया। मैंने किसी भी कार्यकर्ता के मान सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी। सभी कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा में पूरे दमख़म से सक्रिय रहकर बूथ स्तर पर कमेटी बनाकर कार्य करने का आह्वान किया ताकि कांग्रेस पार्टी भारी बहुमत से विजय हो और दुबारा राजस्थान में कांग्रेस कि सरकार बने। जिससे आमजन को मिल रही मूलभूत सुविधाओं का निरंतर लाभ मिल सके।

इस दौरान एआईसीसी परवेक्षक ज़िला चूरु राजपाल खरोला ने कहा कि देश के युवाओं के सामने एक बड़ी समस्या बेरोजगारी के रूप में आई है। देश के युवाओं में केंद्र में बैठी भाजपा सरकार के खिलाफ काफी आक्रोश है, क्योंकि केंद्र में बैठी भाजपा सरकार ने वायदा किया था कि दो करोड़ युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। जैसे ही सत्ता मिला भाजपा अपना वादा भूल चुकी है। अब आने वाले विधानसभा में कांग्रेस के हर कार्यकर्ता को मज़बूती से कार्य करना होगा और बूथ स्तर पर कार्यकर्ता को संगठित होकर वोट डलवाने का आह्वान किया। इस दौरान कांग्रेस ज़िला अध्यक्ष इंद्राज खीचड़ और विधानसभा प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने भी अपने विचार रखे।

इस दौरान एआईसीसी पर्यवेक्षक ज़िला चूरु राजपाल खरोला, कांग्रेस ज़िला अध्यक्ष इंद्राज खीचड़, सादुलपुर विधानसभा प्रभारी सुरेन्द्र सिंह लाम्बा, नगरपालिका चेयरमैन रजिया गहलोत, पीसीसी सदस्य शीशुपाल पुनिया, देहात ब्लॉक अध्यक्ष अशोक पुनिया, शहर ब्लॉक अध्यक्ष सीताराम प्रजापत, मदरसा बोर्ड के सदस्य लाल मोहम्मद भियानी, ब्लॉक नगर अध्यक्ष पवन सेनी, सादुलपुर यूथ कांग्रेस अध्यक्ष रोहित पुनिया, पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष करतार टाँडी, धर्मवीर सिहाग, रामकुमार मुहाल, फतेहसिंह मुहाल, मक्खन सिंह पुनिया, राकेश पुनिया, राजपाल पुनिया, नंदराम पुनिया, ओमप्रकाश पुनिया, मानसिंह रेबारी, सुमेरसिंह पुनिया, मनोज भारद्वाज, कृष्ण मीणा, संदीप पुनिया, महेंद्र गेट, अमरसिंह गोठवाल, कृष्ण कुमार खुंडिया, महीपाल पुनिया, मानसिंह रेबारी, चन्द्रभान नायक, सतपाल पांडिया, रामस्वरूप लाठर, सज्जन पुनिया, कृष्णा पुनिया, पुष्पा सिंघल, ब्लॉक एवं शहर कांग्रेस कार्यकारिणी के सदस्य, मण्डल अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष, यूथ कार्यकारिणी, सरपंच सहित हज़ारों कार्यकर्ता उपस्थित थे।