राज्य सरकार की विफलताओं के खिलाफ कांग्रेस ने दिया ज्ञापन

Oct 15, 2024 - 21:53
 0


जयपुर टाइम्स 
लक्ष्मणगढ़। भाजपा सरकार की विफलताओं के खिलाफ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लक्ष्मणगढ़ की ओर से मंगलवार को प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर राज्यपाल के नाम लक्ष्मणगढ़ उपखण्ड अधिकारी मोहर सिंह मीणा को ज्ञापन दियागया। लक्ष्मणगढ़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट राकेश सिहाग ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार के लगभग 10 माह के शासन में बढ़ती मंहगाई, बिगड़ती कानून व्यवस्था, महिलाओं पर हो रहे अत्याचार, बेरोजगारी,अतिवृष्टी से नुकसान का उचित मुआवजा, बदहाल स्वास्थ्य सेवाएं, बिजली पानी संकट आदि को लेकर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ब्लॉक मुख्यालय पर राज्यपाल के नाम एसडीएम को ज्ञापन दिया गया। इस मौके पर लक्ष्मणगढ़ नगरपालिकाध्यक्ष हाजी मुस्तफा कुरैसी, नगर पालिका उपाध्यक्ष बनवारी पांडे, वरिष्ठ पार्षद पवन शर्मा, कृषि उपज मंडी के पूर्व चैयरमेन राजेन्द्र पाटोदा, प्रदेश कांग्रेस सचिव दिनेश कस्वां, जिला सचिव सज्जन हाफास, कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष एडवोकेट सुरेश भास्कर, सहकारी समिति बलारा के अध्यक्ष सुभाष पूनिया, बीदासर मंडल अध्यक्ष बिरदीचंद जांगिड़, सत्यवीर भास्कर एडवोकेट, युवा नेता मनोज सैनी, आकाश कुमावत, पूर्व पार्षद संजीव भानूका,  रहनावा मंडल अध्यक्ष कमलेश खींचड़, शहर अध्यक्ष चांद खां, मंडल अध्यक्ष पवन सैनी, प्यारेलाल पार्षद, जिला सचिव बनवारी भास्कर, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Jaipur Times जयपुर टाइम्स के साथ आप नवीनतम हिंदी समाचार प्राप्त कर सकते हैं। आप अपने विज्ञापन को राजस्थान में प्रकाशित कर सकते हैं।