कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने जनसंवाद में विकास पर दिया जोर 

Oct 22, 2024 - 21:08
 0


जयपुर टाइम्स 
जयपुर। कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने मंगलवार को कार्यकर्ताओं सहित आमजन से मुलाकात की और कुशलक्षेम जाना। कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने जनसंवाद कर जनता की समस्याएं सुनीं और यथोचित समाधान के लिए आश्वस्त किया। कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने जनता से झोटवाड़ा विधानसभा के विकास के संबंध में विस्तार से चर्चा की। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का सपना देखा है। जन-जन के विकास से ही झोटवाड़ा व प्रदेश का विकास संभव है। भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार प्रदेश के समग्र विकास के लिए संकल्पित है। जन संवाद में क्षेत्रवासी झोटवाड़ा में जारी विकास कार्यों से संतुष्ट नजर आए। उन्होंने कैबिनेट मंत्री व झोटवाड़ा विधायक कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ का आभार जताया है। कर्नल राठौड़ ने कहा कि झोटवाड़ा और राजस्थान की जनता की सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे और विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत रहेंगे।

Jaipur Times जयपुर टाइम्स के साथ आप नवीनतम हिंदी समाचार प्राप्त कर सकते हैं। आप अपने विज्ञापन को राजस्थान में प्रकाशित कर सकते हैं।