क्रांतिकारी केसरी सिंह बारहठ की जयंती मनाई
जयपुर टाइम्स
चूरू। भालेरी रोड़ स्थित क्रांतिकारी केसरी सिंह बारहठ स्मृति भवन व चारण छात्रावास चूरू में क्रांतिकारी केसरी सिंह बारहठ की 152वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष रिछपाल सिंह चारण ने अपने संबोधन में केसरी सिंह बारहठ के जीवन संस्मरण पर प्रकाश डालते हुए बताया कि देश की आजादी की लड़ाई में अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले केसरी सिंह बारहठ ने देश के लिए अपने पूरे परिवार का बलिदान कर दिया। इनका जन्म 21 नवंबर 1872को शाहपुरा रियासत के देवपुरा गांव में हुआ था। वे राजस्थानी भाषा के प्रसिद्ध कवि थे। केसरी सिंह जी बारहठ की मृत्यु 14 अगस्त 1941 को वर्धा में हुई। इनकी जयंती के अवसर पर क्रांतिकारी केसरी सिंह जी बारहठ की मूर्ति पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर नारायण दान कांगड, कैलाश चन्द चारण, दिग्विजय सिंह, महेश कुमार, अनिल कुमार आदि उपस्थित रहे।
विशेष आलेख
दर्शनीय स्थल
E-Magazine
राजस्थान
राष्ट्रीय
अंतरराष्ट्रीय
बिज़नेस
खेल
मनोरंजन
प्रेस विज्ञप्ति