Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
राष्ट्रीय

ओडिशा में दरिंदगी: 15 साल की लड़की को अगवा कर जलाया, मदद के लिए दरवाजे पर गिरी—दो दिन बाद भी आरोपी फरार

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क
ओडिशा में दरिंदगी: 15 साल की लड़की को अगवा कर जलाया, मदद के लिए दरवाजे पर गिरी—दो दिन बाद भी आरोपी फरार

पुरी (ओडिशा)। ओडिशा के पुरी जिले के बयाबर गांव में 15 साल की एक नाबालिग लड़की को अगवा कर आग के हवाले कर देने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। 19 जुलाई की सुबह जब वह अपनी सहेली के घर जा रही थी, तभी तीन अज्ञात युवकों ने उसका अपहरण किया। आरोप है कि उन्होंने लड़की के हाथ-पैर बांधे, मुंह में कपड़ा ठूंसा और पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

लड़की किसी तरह भागकर गांव के ही निवासी दुखिश्याम सेनापति के घर पहुंची। वह जल रही थी और दरवाजे पर गिरते हुए बोली, “भैया बचा लो।” दुखिश्याम ने तुरंत उस पर पानी डाला और उसे घर के अंदर ले जाकर पत्नी की मदद से कपड़े दिए। इसके बाद परिजनों को बुलाया गया।

70% जली हालत में लड़की को पहले भुवनेश्वर एम्स और फिर 20 जुलाई को दिल्ली एम्स रेफर किया गया। पीड़िता की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना को दो दिन बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस अब तक आरोपियों की पहचान नहीं कर सकी है। मामले में लापरवाही को लेकर पुलिस पर सवाल उठने लगे हैं। पीड़िता के बयान के आधार पर जांच जारी है।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।