Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
राष्ट्रीय

भारतीय नौसेना की पहली महिला फाइटर पायलट बनीं आस्था पूनिया, राजस्थान में की पढ़ाई; बचपन का सपना किया पूरा

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क
भारतीय नौसेना की पहली महिला फाइटर पायलट बनीं आस्था पूनिया, राजस्थान में की पढ़ाई; बचपन का सपना किया पूरा

राजस्थान से पढ़ाई कर चुकीं आस्था पूनिया भारतीय नौसेना की पहली महिला फाइटर पायलट बन गई हैं। उन्हें ‘विंग्स ऑफ गोल्ड’ सम्मान से नवाजा गया है। आस्था ने वनस्थली विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से बीटेक की पढ़ाई की थी।

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के छोटे से गांव हिसाबड़ा की रहने वाली आस्था का सपना बचपन से ही विमान उड़ाने का था। उनके पिता अरुण पूनिया मैथ्स के शिक्षक हैं। उन्होंने बताया कि जब भी आस्था एयरक्राफ्ट की आवाज सुनती थी, वह दौड़कर बाहर जाकर उन्हें एकटक देखती थी। आज उसने देश की पहली महिला फाइटर पायलट बनकर अपना सपना साकार किया है।

आस्था बताती हैं कि यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान जब कई स्टूडेंट्स सैन्य सेवाओं में चुने गए, तो उन्हें भी प्रोत्साहन मिला। संस्थान का माहौल, फैकल्टी और गाइडेंस ने उन्हें पूरी तरह से सैन्य क्षेत्र की तैयारी के लिए प्रेरित किया।

उनके एक शिक्षक ने बताया कि आस्था का आईक्यू लेवल शुरू से ही काफी अलग था और उसमें नेतृत्व की विशेष क्षमता थी। आस्था ने कहा कि ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना हमेशा उनके दिल में रही है और इसी ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।