Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
जयपुर

गंगा दशहरा और पर्यावरण दिवस पर सीएम की भागीदारी: सुजान गंगा पर दीपदान, गंगा मंदिर में पूजन, प्रसाद में बांटे तुलसी के पौधे

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क
गंगा दशहरा और पर्यावरण दिवस पर सीएम की भागीदारी: सुजान गंगा पर दीपदान, गंगा मंदिर में पूजन, प्रसाद में बांटे तुलसी के पौधे

गंगा दशहरा और विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुरुवार को मुख्यमंत्री विभिन्न धार्मिक और पर्यावरणीय आयोजनों में शामिल हुए। भरतपुर में सीएम ने गंगा मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की और श्रद्धालुओं को गंगाजल, तुलसी के पौधे व प्रसाद वितरित किया। इसके बाद सुजान गंगा नहर पर विधिवत दीपदान कर जल संरक्षण का संदेश दिया।

भरतपुर आगमन पर सुजान गंगा घाट को दीपों से सजाया गया था। मुख्यमंत्री ने यहां महाराजा सूरजमल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और आमजन ने पुष्पवर्षा व माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। एमएसजे कॉलेज परिसर में पौधारोपण भी किया गया।

इससे पूर्व केशवरायपाटन में चंबल नदी के केशव घाट पर ‘वंदे गंगा’ जल संरक्षण जन अभियान की शुरुआत मंत्रोच्चार व मां चंबल की पूजा के साथ की गई। चुनरी महोत्सव में अर्पित चुनरी को नाव के माध्यम से रंगपुर घाट तक ले जाया गया।

पूरे प्रदेश में धर्म, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण को समर्पित इस दिन पर सीएम ने जल, वन और पर्यावरण के संतुलन हेतु जनभागीदारी की अपील की।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।