Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
जयपुर

राजसी अंदाज़ में सजा जयपुर का रैम्प: ‘इटरनल फैशन टाइम्स’ शो में दिखा समर ट्रेंड्स और कारीगरी का संगम

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क
राजसी अंदाज़ में सजा जयपुर का रैम्प: ‘इटरनल फैशन टाइम्स’ शो में दिखा समर ट्रेंड्स और कारीगरी का संगम

जयपुर के वैशाली नगर स्थित जयपुर बाग में ‘इटरनल फैशन टाइम्स’ नामक भव्य फैशन शो का आयोजन हुआ, जिसमें समर सीजन के ट्रेंड्स को राजसी अंदाज में पेश किया गया। इस अनूठे आयोजन का उद्देश्य पारंपरिक कारीगरी को नए जमाने के फैशन से जोड़ते हुए ग्लैमर और शिल्प का संगम दर्शाना था।

इटरनल मिस इंडिया ऑर्गेनाइजेशन द्वारा आयोजित इस शो में देशभर से आए 10 फैशन डिजाइनर्स ने अपने-अपने समर कलेक्शन को पेश किया। रैम्प पर 30 से ज्यादा मॉडल्स ने शानदार कैटवॉक करते हुए हर परिधान में छिपी बारीक कारीगरी और डिजाइन की गहराई को बखूबी दर्शाया।

आयोजकों दीपिका नरूका और नवीन कुमावत ने बताया कि शो के जरिए भारतीय संस्कृति, परंपरा और आधुनिकता को एक मंच पर लाने की कोशिश की गई। परिधानों में जहां एक ओर रॉयल लुक देखने को मिला, वहीं दूसरी ओर समर फ्रेशनेस का अहसास भी साफ झलकता रहा।

यह फैशन शो न सिर्फ एक ट्रेंड शोकेस था, बल्कि राजस्थानी वैभव और आधुनिक फैशन का जीवंत उदाहरण भी बना।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।