Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

वन मंत्री ने लिया मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं का जायजा  कार्यक्रम स्थलों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की तैयारी कर पूर्ण करने के दिए निर्देश

वन मंत्री ने लिया मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं का जायजा   कार्यक्रम स्थलों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की तैयारी कर पूर्ण करने के दिए निर्देश

अलवर। पर्यावरण एवं वन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के 19 मई को अलवर के सरस डेयरी मैदान में किसान सम्मेलन एवं मोती डूंगरी स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा के अनावरण व सिलीसेढ़ झील से अलवर शहर को जलापूर्ति योजना का शिलान्यास करने के प्रस्तावित कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए सभा स्थल एवं कार्यक्रम स्थल की तैयारियों का जायजा लिया।
वन राज्यमंत्री शर्मा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि दोनों कार्यक्रम स्थलों पर ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए छाया, पेयजल,बैठक व्यवस्था, बेरिकेटिंग आदि सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की कार्यक्रम से पूर्व ही तैयारी कर पूर्ण लेवे। साथ ही सुनिश्चित करें कि सभा स्थल की समुचित साफ-सफाई व्यवस्था रहे तथा कार्यक्रम स्थल के पास पर्याप्त पेयजल व्यवस्था, मेडिकल टीम,चल शौचालयों आदि की माकूल व्यवस्था रहे। उन्होंने निर्देश दिये कि कार्यक्रम स्थल पर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था रहे तथा यातायात प्रभावित ना हो इसको दृष्टिगत रखते हुए उचित स्थान पर पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित करें। इसके पश्चात मंत्री शर्मा ने सर्किट हाउस में अपने प्रतिदिन पौधा लगाने के संकल्प के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता एवं महासिंह चौधरी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।