बाड़मेर
ट्यूबवेल पर खेती कर पढ़ाया, बेटे ने बनी IAS—भुरटिया के सुखराम भूकर ने हासिल की 448वीं रैंक
द्वारा Jaipur Times

बाड़मेर जिले के भुरटिया गांव के किसान उगराराम भूकर के बेटे सुखराम भूकर ने यूपीएससी परीक्षा 2024 में 448वीं रैंक हासिल कर IAS बनने का सपना साकार कर लिया। गांव में बारहवीं तक पढ़ाई करने वाले सुखराम ने सिविल सेवा की तैयारी जयपुर में की और सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखी। पिता ने ट्यूबवेल पर खेती कर बेटे को पढ़ाया और अब बेटे ने IAS बनकर परिवार और गांव का नाम रोशन किया है। सफलता की खबर मिलते ही गांव में खुशी का माहौल है और बधाइयों का तांता लगा हुआ है।
प्रतिक्रियाएं
0 कुल
टिप्पणियां
0 स्वीकृत
अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।
