Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
जयपुर

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण कर प्रदेशवासियों के लिए की प्रार्थना 

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण कर प्रदेशवासियों के लिए की प्रार्थना 

जयपुर, 3 अप्रैल।मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को वैशाली नगर स्थित ‘गोविन्द धाम’ जानकी पैराडाइज में महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 ईश्वरानंद ब्रह्मचारी श्री उत्तम स्वामी जी महाराज के श्रीमुख से श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नवरात्र में श्रीमद् भागवत कथा सुनना सौभाग्य की बात है। इस कथा के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण के साक्षात स्वरूप का ज्ञान होता है और नई ऊर्जा प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि ऋषि-मुनियों, साधु-संतों और महंतों ने सनातन संस्कृति को आगे बढ़ाने में अपना जीवन समर्पित किया है।

युवा पीढ़ी को सनातन संस्कृति से जुड़ने का आह्वान
मुख्यमंत्री ने युवाओं से भागवत कथा के ज्ञान को अपने जीवन में आत्मसात करने की अपील की। इस अवसर पर भव्य आरती का आयोजनकिया गया, जिसमें मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन के लिए प्रार्थना की।

विशिष्ट अतिथि और श्रद्धालु हुए शामिल
इस अवसर पर सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम दक, विधायक शत्रुघ्न गौतम, गोपाल शर्मा, बालमुकुंदाचार्य सहित बड़ी संख्या में संत, साध्वी और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण कर प्रदेशवासियों के लिए की प्रार्थना 

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।