Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
जयपुर

राजस्थान विधानसभा का 2025 कैलेंडर विमोचित, लोक देवताओं और महापुरुषों को दी प्राथमिकता 

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क
राजस्थान विधानसभा का 2025 कैलेंडर विमोचित, लोक देवताओं और महापुरुषों को दी प्राथमिकता 

जयपुर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने बुधवार को विधानसभा के वार्षिक कैलेंडर 2025 का विमोचन किया। कैलेंडर में लोक देवताओं, वीर-वीरांगनाओं और महापुरुषों के पर्व और जयंती का विशेष उल्लेख किया गया है। श्री देवनानी ने कहा कि महापुरुषों के आदर्श समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं, और यह कैलेंडर उनके योगदान से आमजन को अवगत कराने का माध्यम बनेगा।

सदन में तकनीकी अपग्रेडेशन का निरीक्षण करते हुए श्री देवनानी ने सभी सीटों पर लगाए जा रहे टैब और उपकरणों की स्थापना का जायजा लिया। साथ ही, नववर्ष के अवसर पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।

पूर्व अध्यक्ष समर्थ लाल मीणा को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई, वहीं कर्मचारी गोपाल सिंह के निधन पर विधानसभा में आधे दिन का अवकाश घोषित किया गया।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।