जयपुर
डॉ. सतीश पूनियां ने जनसंवाद केंद्र पर हजारों कार्यकर्ताओं संग मनाया नववर्ष
संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क

जयपुर। भाजपा हरियाणा संगठन प्रभारी और राजस्थान के पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने राणी सती नगर स्थित जनसंवाद केंद्र पर नववर्ष का जश्न हजारों कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और आमजन के साथ मनाया। इस अवसर पर उन्होंने चाय, पकौड़ी-जलेबी और मिठाई के साथ अनौपचारिक चर्चा की और सबको नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में डॉ. पूनियां ने प्रदेश की उन्नति, खुशहाली और संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं को जनसेवा के लिए प्रेरित किया। जनसुनवाई के दौरान उन्होंने जनता की समस्याओं को सुना और तुरंत संबंधित अधिकारियों से फोन पर चर्चा कर समाधान का आश्वासन दिया।
डॉ. पूनियां की सादगी और कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद चर्चा का विषय बना। यह आयोजन संगठन और जनता के प्रति उनके समर्पण और गहरे जुड़ाव का प्रतीक रहा।
प्रतिक्रियाएं
0 कुल
टिप्पणियां
0 स्वीकृत
अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।

