Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
जयपुर

संभागीय आयुक्त रश्मि गुप्ता ने किया जमवारामगढ़ दौरा, मतदान केंद्र और विभागीय कार्यों की समीक्षा 

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क
संभागीय आयुक्त रश्मि गुप्ता ने किया जमवारामगढ़ दौरा, मतदान केंद्र और विभागीय कार्यों की समीक्षा 

जमवारामगढ़। संभागीय आयुक्त जयपुर, रश्मि गुप्ता ने मंगलवार को विधानसभा क्षेत्र जमवारामगढ़ के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया। नयाबास स्थित मतदान केंद्र का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं को संतोषजनक पाया। केंद्र पर 881 मतदाता दर्ज हैं। उपखंड कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक में विभागीय योजनाओं और बजट घोषणाओं की समीक्षा की गई। सभी विभागों को राज्य सरकार की योजनाओं को तेजी से क्रियान्वित और प्रचारित करने के निर्देश दिए।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।