Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
जयपुर

महाराष्ट्र में सीएम शपथ ग्रहण में पहुंची डिप्टी सीएम दीया कुमारी 

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क
महाराष्ट्र में सीएम शपथ ग्रहण में पहुंची डिप्टी सीएम दीया कुमारी 


जयपुर
जयपुर(कासं.)। राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी गुरुवार को मुंबई दौरे पर पहुंची। वहां उन्होंने आज़ाद मैदान में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत की।
उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने शपथ ग्रहण के पश्चात महाराष्ट्र के नव निर्वाचित मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस से मुलाकात कर उनको बधाई व शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उन्होंने महाराष्ट्र के नव निर्वाचित उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री अजित पवार से भी भेंट कर उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी।
दीया कुमारी ने इससे पूर्व राजस्थान के प्रवासी समाज अध्यक्ष मोहन माली, चौनाराम सहित अन्य लोगों से मुलाक़ात की। उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी का स्वागत एयरपोर्ट पर राजस्थान पर्यटन विभाग की संयुक्त निदेशक सीमा यादव, सूचना व जनसंपर्क विभाग की सहायक निदेशक ऋतु सोढ़ी , राजस्थान हाउस वाशी से शशिकांता शर्मा ने किया।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।