Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
जयपुर

राजस्थान MSME में देश के टॉप 5 राज्यों में 4 साल में 24 गुना बढ़े उद्योग 4% स्वामित्व महिलाओं के पास

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क

राजस्थान में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग (MSME) तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले चार वर्षों में MSME इकाइयों की संख्या में 24 गुना वृद्धि हुई है। अक्टूबर 2020 में राज्य में कुल 88,464 MSME उद्योग पंजीकृत थे, जो सितंबर 2024 तक बढ़कर 21,15,402 हो गए। यह वृद्धि कौशल विकास और ऋण प्राप्त करने में आसानी के कारण संभव हुई है।

नए बनाए गए जिलों में भी MSME की संख्या तेजी से बढ़ी है, जहाँ 51,065 से अधिक इकाइयाँ पंजीकृत हो चुकी हैं, जिससे रोजगार के अवसर भी पैदा हुए हैं। MSME इकाइयों में सबसे ज्यादा 20,69,895 माइक्रो श्रेणी में हैं, जबकि स्मॉल श्रेणी में 42,112 और मीडियम श्रेणी में सबसे कम 3,095 उद्योग पंजीकृत हैं। इनमें 4 प्रतिशत स्वामित्व महिलाओं के पास है।

राजस्थान देशभर में MSME के क्षेत्र में शीर्ष 5 राज्यों में शामिल हो गया है, जो राज्य की औद्योगिक प्रगति का संकेत है।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।