Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
जयपुर

चौमूं के बंसल अस्पताल में 150 से ज्यादा फर्जी ईएनटी सर्जरी के नाम पर धोखाधड़ी का पर्दाफाश

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क
चौमूं के बंसल अस्पताल में 150 से ज्यादा फर्जी ईएनटी सर्जरी के नाम पर धोखाधड़ी का पर्दाफाश

*

चौमूं के बंसल हॉस्पिटल में डेढ़ साल में 160 से अधिक फर्जी ईएनटी सर्जरी के नाम पर चिरंजीवी योजना के तहत पैसा उठाने का मामला सामने आया है। ईएनटी सर्जन डॉ. सजेश शर्मा ने इस धोखाधड़ी का खुलासा किया और एफआईआर दर्ज करवाई। उनका आरोप है कि उनके नाम और स्टाम्प का गलत इस्तेमाल कर बिना सर्जरी किए पैसों की वसूली की गई। उन्होंने कहा कि पहले तो पुलिस ने मामला दर्ज करने में देर की, और अब जांच में देरी हो रही है। उन्हें रोगियों की सूची भी नहीं दी जा रही, साथ ही धमकियों का भी सामना करना पड़ रहा है।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।