Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
जयपुर

विरासत को अगली पीढ़ी को दिखाना और संरक्षित करना महत्वपूर्ण: दिया कुमारी

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क

जयपुर, 25 जुलाई। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी की अध्यक्षता में गुरुवार को शासन सचिवालय में पर्यटन, कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग की बजट घोषणाओं की क्रियान्वित के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ भी उपस्थित रहीं।

दिया कुमारी ने विभाग से संबंधित बजट घोषणाओं को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए और पर्यटन, पुरातत्व तथा धार्मिक स्थानों के सुनियोजित विकास पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत करने को कहा।

बैठक में अल्बर्ट हॉल म्यूजियम के नवीनीकरण और सौंदर्यकरण के लिए तीन एजेंसियों की ओर से प्रस्तुतिकरण दिया गया। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि विरासत को अगली पीढ़ी को दिखाना और संरक्षित करना आवश्यक है। उन्होंने अल्बर्ट हॉल, आमेर और वॉल्ड सिटी जयपुर की धरोहर को बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

बैठक में निदेशक, पर्यटन विभाग डॉ. रश्मि शर्मा और पर्यटन विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।