जयपुर
नीट परीक्षा में चयनित मोहलड़िया निवासी वर्षा यादव का किया सम्मान
संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क
बहरोड़। कस्बे के समीपवर्ती मोहलड़िया गॉव निवासी ईश्वर यादव की बेटी वर्षा यादव का चयन मेडिकल प्रवेश परीक्षा (नीट) में हो गया है। जानकारी देते हुए बिंटू ठेकेदार ने बताया कि वर्षा की सीआरएल रेंक 21087 रही है। जिस पर रविवार को मोहलड़िया पहुच कर छात्रा व अभिभावकों का सम्मान किया गया। इस दौरान पूर्व उपसरपंच धर्मपाल, सिंगाराम पार्षद, कर्मवीर, काका दिलीप, मनोज, सतपाल, सत्य प्रकाश, रोशन कैप्टन, लक्ष्मी प्रधान, महिपाल, राजेश, संजय सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
प्रतिक्रियाएं
0 कुल
टिप्पणियां
0 स्वीकृत
अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।
