Jaipur Times
ई-पेपर
हिंदी/EN
Login
जयपुर टाइम्स
चुरू

बच्चों का रोजा रखने पर स्वागत

द्वारा Jaipur Times
बच्चों का रोजा रखने पर स्वागत

सुजानगढ़ (नि.सं.)। रमजान के माह में बच्चों द्वारा रोजे रखे जाने का सिलसिला जारी है।
वार्ड न. 50 में रहने वाले जावेद बहलीम व सहनाज बानो की पांच वर्षीय पुत्री अलीशा ने रोजा रखा है। इसी प्रकार वार्ड न. 52 के रहने वाले मोहम्मद रफीक खुड़ीवाला व माफिया बानो के 6 साल के बेटे मोहम्मद राहिब ने भी रोजा रखा। दोनों बच्चों द्वारा रोजा रखे जाने पर पार्षद इस्माईल खान, होशियार अली खान, साजिद चौहान, सोहिल गोपालपुरिया, समाज सेवी रफीक खुड़ीवाला, हबीब गोपालपुरिया, मोहम्मद बाबू खूड़ीवाला आदि ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।

बच्चों का रोजा रखने पर स्वागत