Jaipur Times
ई-पेपर
हिंदी/EN
Login
जयपुर टाइम्स
चुरू

स्टाम्प वेण्डर युनियन ने दिया धरना, किया प्रदर्शन

द्वारा Jaipur Times
स्टाम्प वेण्डर युनियन ने दिया धरना, किया प्रदर्शन

चूरू। राज्य सरकार द्वारा स्टांप विक्रय स्टाम्प ऐप के माध्यम से करने के निर्णय के विरोध में स्टाम्प यूनियन की ओर से प्रदेश स्तरीय हड़ताल को समर्थन देते हुए स्टांप यूनियन चूरू की ओर से चूरू जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर विरोध प्रकट किया गया, तथा जिला कलेक्टर को ज्ञापन प्रेषित कर स्टांप ऐप के माध्यम से स्टाफ विक्रय के नए नियम पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाते हुए पूर्व की भांति स्टांप रजिस्ट्रर के माध्यम से विक्रय करने की मांग की तथा मांगे नहीं माने जाने पर बड़े स्तर पर लोकतांत्रिक तरीके से भारी विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी। विरोध प्रदर्शन करने वालों में स्टाम्प वेण्डर युनियन के तहसील अध्यक्ष भंवरू खान, पवन कुमार स्वामी, मनोज सैनी, आशुतोष दईया, आरिफ मलणस, जाहिदा बानों पत्नी एडवोकेट सलिम खान, सुल्तान सिहाग, जयप्रकाश लखारा, तीर्थप्रकाश, जयनारायण, पूर्णमल, रामलाल बालान, रणवीर सिंह, प्रेमसिंह, सावरमल पारिक, मदन पुनियां सहित बडी संख्या में स्टाम्प वेण्डर उपस्थित थे।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।

स्टाम्प वेण्डर युनियन ने दिया धरना, किया प्रदर्शन