Jaipur Times
ई-पेपर
हिंदी/EN
Login
जयपुर टाइम्स
चुरू

बालाजीधाम श्योपुरा में महोत्सव आज जागरण, सुन्दरकाण्ड पाठ व गींदड नृत्य कल

द्वारा Jaipur Times

चूरू। निकटवर्ती श्योपुरा बालाजी धाम में चैत्र पूर्णिमा हनुमान जन्मोत्सव अन्तर्गत आयोजित दो दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ 5 अप्रैल बुधवार को होगा।
आयोजन समिति के संयोजक हरिचरण शर्मा पुजारी ने बताया कि बुधवार को सुबह दस बजे रूद्राभिषेक होगा उसके बाद महाआरती होगी और रात्रि जागरण होगा। जागरण में बाबूलाल सैनी, सुरेन्द्र जोशी, संजय सर्वा सहित स्थानीय भजन मण्डलियों के गायक कलाकार भाग लेंगे। 6 अप्रैल गुरुवार को चंग नृत्य के साथ सुबह आठ बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी। सुबह साढ़े नौ बजे गीदड़ नृत्य होगा और प्रातः ग्यारह बजे सुन्दरकाण्ड पाठ होगा।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।

बालाजीधाम श्योपुरा में महोत्सव आज जागरण, सुन्दरकाण्ड पाठ व गींदड नृत्य कल