सीकर
परशुराम जन्मोत्सव के पोस्टर का विमोचन आज
द्वारा Jaipur Times
श्रीमाधोपुर l भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव समिति श्रीमाधोपुर के तत्वावधान में आगामी 22 अप्रैल 2023 शनिवार को आयोजित होने वाले भगवान् परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम की पूर्व तैयारियों के परिप्रेक्ष्य में 5 अप्रैल बुधवार को श्रीगणेश मंदिर श्रीमाधोपुर में प्रातः 8 बजे पोस्टर व बैनर का विमोचन किया जाएगा। इसके बाद प्रातः 8.30 बजे श्री गोपीनाथ मंदिर श्रीमाधोपुर में भी पोस्टर विमोचन कार्यक्रम होगा । समिति ने समस्त विप्र बंधुओं से दोनों स्थानों पर अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आवाहन किया हैl
प्रतिक्रियाएं
0 कुल
टिप्पणियां
0 स्वीकृत
अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।
