Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
चुरू

रामनवमी शोभायात्रा को लेकर पुलिस थाने में उपखंड अधिकारी की अध्यक्षता में हुई सीएलजी की बैठक

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क

सरदारशहर। शहर में 30 मार्च को निकलने वाली रामनवमी शोभायात्रा को लेकर मंगलवार को शाम पुलिस थाने में एसडीएम बिजेन्द्रसिंह की अध्यक्षता में सीएलजी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसडीएम ने कस्बे के बुद्धिजीवी लोगों से सौहार्दपूर्ण वातावरण में रामनवमी का पर्व मनाने की अपील की। इस अवसर पर डीएसपी नरेन्द्र कुमार शर्मा, थानाधिकारी सतपाल बिश्रोई ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से आपत्तिजनक मैसेज वायरल करने सहित सामजिक सद्भावना भड़काने संबंधित मैसेज करने वालों को चिन्हित करने व उनके विरुद्ध कार्रवाई करवाने में पुलिस का सहयोग करें। इस अवसर पर रामनवमी शोभायात्रा संयोजक मदन ओझा ने कहा कि 30 मार्च को निकलने वाली विशाल रामनवमी शोभायात्रा में 15 से 20 हजार लोगों के एकत्रित होने की संभावना है। पूरी शोभायात्रा पर ड्रोन कैमरा से नजर रखी जाएगी। वहीं शोभायात्रा के दौरान विभिन्न प्रकार की झांकियां भी शामिल होंगी। शोभायात्रा में बीच-बीच में डीजे बजेंगे। लेकिन उन पर किसी भी प्रकार का कोई भड़काऊ गाना नहीं बजाने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शांतिपूर्ण तरीके से रामनवमी पर्व मनाया जाएगा। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष राजकरण चौधरी, ईओ प्रमोद कुमार जांगिड़, सुरेश तिवाड़ी, राजेन्द्र मोदी, शोभायात्रा के संयोजक मदन ओझा, डॉ बनवारीलाल शर्मा, सुरेश वर्मा, पार्षद शोभाकान्त स्वामी, अंजू भाट, समशुदीन खोखर, मुंशीशाह, फारूक ज्यानमोहम्मद, मस्तान जिन्द्रान आदि सदस्य उपस्थित थे।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।