Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

School Holiday: राजस्थान के इन जिलों में बच्चों को अगले सप्ताह मिल सकती है लगातार चार छुट्टियां, जानिए क्या है वजह ?

राजस्थान प्रदेश के कई जिलों में 18 सितंबर और 19 सितंबर को होने जा रहे शिक्षक सम्मेलन के चलते संबंधित जिलों में बच्चों की छुट्टियां की जा सकती है। वहीं 20 सितंबर को रविवार के दिन प्रदेश के सभी सार्वजनिक और निजी स्कूलों में छुट्टी रहेगी।

Rajasthan school holiday
Rajasthan school holiday

School Holiday Rajasthan: राजस्थान प्रदेश में स्कूली बच्चों की छुट्टी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। सितंबर महीने में अगले सप्ताह शुरुआत में राजस्थान प्रदेश के कई जिलों में स्कूली बच्चों को लगातार चार छुट्टियां मिल सकती है। जानकारी के अनुसार प्रदेश के कई जिलों में 18 सितंबर और 19 सितंबर को होने जा रहे शिक्षक सम्मेलन के चलते संबंधित जिलों में बच्चों की छुट्टियां की जा सकती है। वहीं 20 सितंबर को रविवार के दिन प्रदेश के सभी सार्वजनिक और निजी स्कूलों में छुट्टी रहेगी। इसके अलावा 21 सितंबर को राजस्थान प्रदेश में रामदेव जयंती, तेजा दशमी एवं खेजड़ली शहीद दिवस के दिन राजकीय अवकाश के कारण सभी स्कूल बंद रहेंगे। ऐसे में अगर स्कूली बच्चों को 18 और 19 सितंबर को होने जा रही शिक्षक सम्मेलन के कारण छुट्टी मिलती है तो लगातार चार दिन का लंबा वीकेंड मिल सकता है।

प्रदेश के इन जिलों में बच्चों को मिल सकता है चार दिन का लगातार अवकाश

राजस्थान प्रदेश के कई जिलों में बच्चों को 18 सितंबर से 21 सितंबर तक लगातार छुटियां (school holiday) मिल सकती हैं। ऐसा हम इसलिए बोल रहे हैं कि प्रदेश के कई जिलों में 18 और 19 सितंबर को राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मेलन होने के कारण स्कूली बच्चों को अवकाश दिया जा सकता है। हालांकि, अभी तक शिक्षा विभाग की से ओर शिक्षक सम्मेलन के दिन किसी प्रकार के अवकाश की घोषणा नहीं की गई है इसलिए अभिभावक स्कूल संचालकों द्वारा जारी होने वाले नोटिस को अवश्य पढ़ ले। जानकारी के अनुसार प्रदेश के हनुमानगढ़, टोंक और चुरू जिले में सम्मेलन की घोषणा हो चुकी है। जिस वजह से इन जिलों में बच्चों को 18 सितंबर से लेकर 21 सितंबर तक चार दिन लगातार अवकाश मिल सकता है। इसके अलावा बालोतरा और बाड़मेर सहित अन्य जिलों में शिक्षक सम्मेलन को लेकर अभी स्थिति साफ नहीं हुई है और इन जिलों के स्कूलों में अवकाश स्थानीय आदेशों पर निर्भर रहेगा। वहीं जैसलमेर जिले में 18 और 19 सितंबर को होने जा रहे राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मेलन को स्थगित कर दिया गया है।