HPSC Success Story: कल एचपीएससी के द्वारा रिजल्ट जारी किया गया जिसमें कई मेहनती बच्चों ने सफलता हासिल की। कुरुक्षेत्र के छपरा गांव के रहने वाले राहुल सैनी ने भी हरियाणा सिविल सर्विस परीक्षा में पूरे प्रदेश में सातवां और बीसी वर्ग में पहला रैंक हासिल किया। राहुल के लिए यह सफलता इतनी आसान नहीं थी क्योंकि उन्होंने अपनी तैयारी नौकरी के साथ की। राहुल के दादा हमेशा से चाहते थे कि उनका पोता अफसर बने। राहुल को इस परीक्षा में टोटल 383.80 अंक प्राप्त हुए हैं। राहुल के सफलता पर उनके रिश्तेदार और गांव के लोग बेहद खुश हैं।
दादा के सपने को किया साकार
राहुल ने अपने स्वर्गीय दादा हरकेश चौधरी के सपने को साकार किया है। राहुल का कहना है कि उनके दादा हमेशा से चाहते थे कि उनका पोता अफसर बने और अब ऑफिसर बनने के बाद वह हर व्यक्ति तक सुविधाओं को पहुंचाना चाहते हैं। आपको बता दे कि राहुल की मां और पत्नी गृहणी है वही उनके पिता भी एक अफसर है।
नौकरी के साथ 5 साल तक रोज किया तैयारी
राहुल ने हिसार के चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय से बीएससी एग्रीकल्चर की डिग्री ली इसके बाद उन्होंने गुजरात से और मैनेजमेंट में मास्टर्स की डिग्री हासिल की। हरिकेश ने साल 2021 में रिजर्व बैंक आफ इंडिया में नौकरी ज्वाइन की थी और 5 साल से बैंक की नौकरी के साथ-साथ वह तैयारी करते थे। राहुल ने बताया कि वह सुबह और देर रात तक पढ़ाई करते थे जिससे आज वह इस कड़ी परीक्षा को पास कर पाए हैं।
राहुल सैनी की कहानी हमें यह बताती है कि अगर हम दिल से चाहते तो कठिन से कठिन सपने को सरकार कर सकते हैं। राहुल का कहना है कि उन्होंने निरंतर पढ़ाई किया भले उनके पास पढ़ने के लिए कम समय मिलते थे लेकिन उन्होंने किसी भी दिन पढ़ाई रोका नहीं। लगातार मेहनत का नतीजा है कि राहुल सैनी ने पहले प्रयास में ही इस कठिन परीक्षा को पास कर दिखाया।


