Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

एयर यात्रियों का आज से सफर होगा महंगा, एयर इंडिया और अकासा ने बढ़ाया ईंधन शुल्क

त्योहारी सीजन में एयर इंडिया ने यात्रियों को बड़ा झटका दिया है। एयर इंडिया ने अचानक ही टिकट महंगा करने का ऐलान कर दिया। अब एयर इंडिया की फ्लाइट में घरेलू व विदेश में यात्रा करना महंगा पड़ेगा। एयर इंडिया की तरफ से घोषणा की है कि घरेलू उड़ानों में दूरी के हिसाब से 400 से 1,200 रुपए ईंधन शुल्क लगा दिया है।

Air India
विमान ईंधन की बढ़ती कीमतों के कारण एयर इंडिया और अकासा एयर ने अपनी उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क में बढ़ोतरी की है, जिसका असर घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों पर पड़ेगा।

Air India: भारत में एयर इंडिया और अकासा एयरलाइन के यात्रियों सफर आज से महंगा हो जाएगा। त्योहारी सीजन में एयर इंडिया ने यात्रियों को बड़ा झटका दिया है। एयर इंडिया ने अचानक ही टिकट महंगा करने का ऐलान कर दिया। अब एयर इंडिया की फ्लाइट में घरेलू व विदेश में यात्रा करना महंगा पड़ेगा। एयर इंडिया की तरफ से घोषणा की है कि घरेलू उड़ानों में दूरी के हिसाब से 400 से 1,200 रुपए ईंधन शुल्क लगा दिया है। अब दूरी के हिसाब से टिकटों के रेट ईंधन शुल्क के हिसाब से बढ़ने वाले है और एयर इंडिया की तरफ से नई दरें नौ सितंबर यानी शुक्रवार से लागू हो गई है। एअर इंडिया में सुबह 11 बजे से होने वाली नई बुकिंग पर लागू होंगी। दोनों कंपनियों ने इसकी वजह विमान ईंधन की बढ़ती कीमतों को बताया है।

इस तरह से लागू होगा ईंधन शुल्क

अकासा एयर ने घरेलू उड़ानों पर ईंधन शुल्क अब उड़ान की अवधि की बजाए दूरी के हिसाब से बढ़ाया है। घोषित रेट के हिसाब से 500 किमी तक 375 रुपये, 501-1,000 किमी पर 600 रुपये, 1,001-1,500 किमी पर 900 रुपये जबकि 1501 से अधिक पर 1150 रुपये ईंधन शुल्क लगाया जाएगा।

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर लिया गया यह लिया फैसला

एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस ने घरेलू के साथ अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का किराया भी बढ़ाया है। हालांकि अंतरराष्ट्रीय उड़ाने में कुछ चुनिंदा मार्गों पर भी शुल्क बढ़ाए हैं। कंपनी की तरफ से जारी आदेश के अनुसार उत्तरी अमेरिका के लिए 215 डॉलर, ऑस्ट्रेलिया के लिए 210, ब्रिटेन सहित यूरोप के लिए 135 डालर व पश्चिम एशिया के लिए 55 डॉलर का ईंधन शुल्क तय किया गया है। अब यह बढ़ाया हुआ ईंधन शुल्क एयर इंडिया की टिकट में जुड़कर आया है। एयर इंडिया के फैसले के बाद देश की दूसरी फ्लाइट कंपनियां भी ईंधन शुल्क को बढ़ा सकती है।