Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

बेरोजगार नहीं रहेंगे अग्निवीर: सैनी सरकार ने की विशेष तैयारी, इन विभागों में मिलेगी नौकरी

Haryana news
हरियाणा सरकार ने राज्य में लौटने वाले अग्निवीरों के पुनर्वास और उन्हें सरकारी विभागों में रोजगार उपलब्ध कराने के लिए नई योजनाएं तैयार की हैं।

Haryana News: अग्निवीर के पहले बैच का कार्यकाल पूरा होने वाला है। नवंबर के महीने में हजारों अग्निवीर रिटायरमेंट लेने वाले हैं इसी बीच हरियाणा सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है। हरियाणा के जितने भी अग्निवीर रिटायरमेंट लेकर अपने राज्य वापस लौटने वाले हैं उनके लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायक सिंह सैनी के द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई है। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री ने बैठक भी कर लिया है।

हरियाणा सरकार के द्वारा ताजा फॉक्स अग्नि वीरों के नौकरियों में केवल आरक्षण तक सीमित नहीं है बल्कि उन्हें अन्य सरकारी पदों पर नौकरी देना भी है।

अग्निवीरों के लिए सरकारी भर्तियों में आरक्षण और आयु में छूट

साल 2024 जुलाई में ही अग्नि वीरों के लिए सरकारी भर्तियों में नायब सिंह सैनी सरकार के द्वारा होरिजेंटल आरक्षण और उम्र में छूट की घोषणा की गई थी। नए नियम के अनुसार ग्रुप सी में 5% और ग्रुप डी में एक परसेंट होरिजेंटल छूट दी जाएगी। अन्य विभागों में भी 10 पर्सेंट छूट देने का प्रावधान है।

मुख्यमंत्री सैनी ने कही बड़ी बात

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि हमने तय कर लिया है की अग्नि वीरों को कैसे और कहां नौकरी देना है। उन्होंने कहा कि कोई भी अग्नि वीर बेरोजगार ना रहे इसकी विशेष तैयारी की गई है। मुख्यमंत्री सैनी का फोकस अग्नि वीरों को हर हाल में अच्छी से अच्छी नौकरी देने पर है।