अमित शर्मा बने जिला टेनिस बॉल क्रिकेट संघ के जिला अध्यक्ष

Aug 27, 2023 - 15:38
 0
अमित शर्मा बने जिला टेनिस बॉल क्रिकेट संघ के जिला अध्यक्ष

अलवर। जिला टेनिस बॉल क्रिकेट संघ अलवर की नवीन कार्यकारिणी के चुनाव 51, कुशमार्ग, महावर धर्मशाला के सामने में सम्पन्न हुई।
ये चुनाव सुरेश कुमार नागपाल चुनाव अधिकरी व खेल (टेनिस बॉल क्रिकेट) संघ के पर्यवेक्षक मुंशी खा, अध्यक्ष राजस्थान टेनिस बॉस संघ जयपुर एवं राजस्थान सरकार खेल विभाग की ओर से खेल अधिकारी बाडमेर के सबल प्रताप सिंह, ओलम्पिक संघ की ओर से पुष्पेन्द्र सिंह की देखरेख में सम्पन्न हुए। जिसमें निम्नानुसार पदाधिकारियों का चयन हुआ:-
चेयरमैन - श्रीकिशन गुप्ता, सी.ए,
अध्यक्ष - अमित शर्मा
वरिष्ठ उपाध्यक्ष - अशोक कुमार शर्मा (एडवोकेट)
कोषाध्यक्ष - हर्ष शर्मा
सचिव - अवनीदीप शर्मा
उपाध्यक्ष - डॉ. पियुष शर्मा, बाबूलाल झारिया, रिपुदमन सिंह, राजेश गुप्ता
संयुक्त सचिव - डॉ. सुरेश चौधरी, राजीव कुमार शर्मा, महेन्द्र गाबा, प्रतीक शर्मा
कार्यकारिणी सदस्य - चुन्नीलाल सोनी, महेश सैनी, संदीप सैनी, रजनीश बांगा, देवेन्द्र सिंह
इस अवसर पर नवीन कार्यकारिणी को पूर्व सांसद डॉ. कर्णसिंह यादव द्वारा पद व गोपनियता की शपथ दिलाकर सभी को धन्यवाद दिया।

Jaipur Times जयपुर टाइम्स के साथ आप नवीनतम हिंदी समाचार प्राप्त कर सकते हैं। आप अपने विज्ञापन को राजस्थान में प्रकाशित कर सकते हैं।