अजमेर दरगाह विवाद पर गहलोत का BJP पर वार: बोले- PM मोदी चादर चढ़ाते हैं, उनकी ही पार्टी कोर्ट में केस करती है 

Nov 29, 2024 - 12:56
 0
अजमेर दरगाह विवाद पर गहलोत का BJP पर वार: बोले- PM मोदी चादर चढ़ाते हैं, उनकी ही पार्टी कोर्ट में केस करती है 

जयपुर | 

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अजमेर दरगाह परिसर में शिव मंदिर होने के दावे पर उठे विवाद को लेकर BJP, RSS और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त 1947 तक बने धार्मिक स्थलों की स्थिति को जस का तस रखने का कानून है। ऐसे स्थलों पर सवाल उठाना गलत है।  

गहलोत ने कहा, "अजमेर दरगाह 800 साल पुरानी है। यहां दुनियाभर से मुस्लिम और हिंदू श्रद्धालु आते हैं। पंडित नेहरू से लेकर नरेंद्र मोदी तक, हर प्रधानमंत्री दरगाह में चादर चढ़ा चुके हैं। चादर चढ़ाने के अपने मायने होते हैं। लेकिन, BJP के नेता कोर्ट में केस कर भ्रम फैला रहे हैं। इससे लोग क्या सोचेंगे?"  

गहलोत ने BJP पर चुनावों में ध्रुवीकरण का आरोप लगाते हुए कहा कि इस तरह के विवाद समाज में बंटवारा करने का प्रयास हैं।

Jaipur Times जयपुर टाइम्स के साथ आप नवीनतम हिंदी समाचार प्राप्त कर सकते हैं। आप अपने विज्ञापन को राजस्थान में प्रकाशित कर सकते हैं।