सक्रिय सदस्यता अभियान भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करेगा : कर्नल राज्यवर्धन 

Oct 16, 2024 - 22:08
 0


जयपुर टाइम्स 
जयपुर। कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने बुधवार को कार्यकर्ता के रूप मे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भारतीय जनता पार्टी का पहला सक्रिय सदस्य बनने और सक्रिय सदस्यता अभियान की शुरुआत करने पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं। कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी का प्रथम सक्रिय सदस्य बनकर विकसित भारत-विकसित राजस्थान के संकल्प को मजबूती प्रदान की है। सक्रिय सदस्यता अभियान से पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को देश के लिए काम करने की नई ऊर्जा मिलेगी। सक्रिय सदस्यता अभियान कर्मठ कार्यकर्ताओं को नए अवसरों और जिम्मेदारियों के साथ प्रोत्साहित करेगा। यह अभियान हमारे कार्यकर्ताओं के बीच प्रतिबद्धता और समर्पण की भावना को मजबूत करेगा और मोदी के विकसित भारत के दृष्टिकोण में सक्रिय रूप से योगदान करने के लिए सशक्त बनाएगा। कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने देशभर के कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे भी भाजपा के सक्रिय सदस्य बनें और इस अभियान को सशक्त करें। सक्रिय सदस्यता अभियान जमीनी स्तर भाजपा को और मजबूत करेगा। इसके साथ ही राष्ट्रीय प्रगति के लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रभावी योगदान सुनिश्चित करेगा।

Jaipur Times जयपुर टाइम्स के साथ आप नवीनतम हिंदी समाचार प्राप्त कर सकते हैं। आप अपने विज्ञापन को राजस्थान में प्रकाशित कर सकते हैं।