आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुरू किया सदस्यता अभियान, गांधी चौक पर चलाया सदस्यता अभियान

सरदारशहर। शहर के गांधी चौक पर आम आदमी पार्टी द्वारा पूरे प्रदेश में सदस्यता अभियान के आह्वान पर क्षेत्र के आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा गांधी चौक पर सदस्यता अभियान शुरू किया। अभियान के तहत आम आदमी पार्टी की रीति नीति से आमजन को अवगत करवाकर पार्टी के सदस्य बनाये जा रहे हैं। इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी के सदस्य बनाने का आह्वान किया। आम आदमी पार्टी के डॉ धनपत चौधरी ने बताया कि आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल के द्वारा दिल्ली और पंजाब में भ्रष्टाचार मुक्त सरकार चलाई जा रही है। उसी को लेकर राजस्थान में भी आम आदमी पार्टी द्वारा सदस्यता अभियान जोरों शोरों से चलाया जा रहा है। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों द्वारा आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की जा रही है। राजस्थान में भी आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा जो सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें भ्रष्टाचार मुक्त सरकार देने के लिए राजस्थान में भी लोगों से आम आदमी पार्टी के प्रति समर्थन मांगा जा रहा है। जिसमें लोगों का भरपूर समर्थन आम आदमी पार्टी को मिल रहा है। सदस्यता अभियान में एडवोकेट रामनिवास सारण, रणजीत गुर्जर, अयूब खान, एडवोकेट अजयकुमार सारण, अशोक सोनी, गिरधारीलाल स्वामी, रमेश तालणिया, मुराद खान आदि ने सदस्य बनाने में सहयोग किया।