जागो प्रशासन जागो, समस्या शहर की...

अलवर। शहर के बीच होपसर्कस के पास नगर निगम की ओर जाने वाले रास्ते यानि बीच सड़क पर एक चेंबर इन दिनों बड़ा मुसिबत बना हुआ है जबकि यहां से नगर निगम केे सभी अधिकारी महापौर के अलावा अन्य जनप्रतिनिधि भी निकलते हैं लेकिन यह चैम्बर किसी को नहीं दिखाई देता है। यहां कई बार दुपहिया वाहन चालक गिरते हैं ओर अनेक गिरते-गिरते बचते भी हैं। इस चैम्बर को पहले यातायात पुलिस के एक डिवाइडर चिन्ह से रोका हुआ था। बाद में इस पर लोहे का एक जाल ढका लेकिन जाल चैम्बर से छोटा होने के चलते एक तरफ से लोहे का जाल आधा उसमें धंस चुका है। ऐसे में दुपहिया वाहन चालक उससे बचते बचते भी कई बार उसमें फंस जाते हैं। यहां एक तरफ यातायात पुलिस कर्मियों के होने के बाद भी चालक अपने चौपहिया वाहन को सड़क किनारे व आधी सड़क पर खड़ा कर चले जाते हैं। अब इस स्थिति में अन्य वाहन चालक अपने वाहन को बचाए तो कैसे बचाए। यदि वहां से निकलने वाले नगर निगम के महापौर व अन्य अधिकारी चाहे तो उस चैम्बर पर बड़ा जाल लगा सकते हैं लेकिन वे भी आलसी ओर देखकर भी अनदेखा करने वाले बन गए हैं। अब आसपास के दुकानदारों ने नगर निगम व जिला कलक्टर को पत्र भेजा है। जहां चेतावनी दी गई है यदि समय रहते इस रास्ते पर बने चैम्बर पर यदि बड़ा जाल नहीं लगाया तो वे आन्दोलन करेंगे या फिर रास्ता जाम करेंगे। वाहन चालकों व दुकानदारों ने बताया कि ऐसे शहर में ना जाने कितने ही चैम्बर खुले हुए है जो दुर्घटना को आमंत्रण दे रहे हैं जबकि चुनाव की तैयारी करने वाले फालतु की बातों पर तो ध्यान देकर बड़े बड़े बोल बोल जाते हैं लेकिन जमीनी हकीकत को वे भी नहीं देख पाते हैं। अब देखना ये है कि यह होपसर्कस के पास बीच सडक पर बना चैम्बर कितने दिनों में सही होता है।