क्रय-विक्रय सहकारी समिति का अध्यक्ष लालचंद छीरंग बने, सतपाल मेघवाल निर्विरोध बने उपाध्यक्ष, कांग्रेस दो गुटों में बंटी
सरदारशहर। क्रय विक्रय सहकारी समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव मंगलवार को कृषि उपज मंडी में हुआ। निर्वाचन अधिकारी प्रमोद शर्मा ने बताया कि सुबह चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए इशरराम डूडी, इंद्रचंद सुथार, लालचंद छीरंग सहित तीन ने नामांकन दाखिल किया। वहीं उपाध्यक्ष के लिए बजरंगलाल सारण व सतपाल मेघवाल ने नामाकंन दाखिल किया था। पर्चा उठाने के दौरान अध्यक्ष प्रत्यासी ईशरराम डूडी व उपाध्यक्ष प्रत्याशी बजरंगलाल सारण ने अपना पर्चा वापस उठा लिया। जिसके कारण उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध सतपाल मेघवाल चुने गए। वहीं अध्यक्ष पद प्रत्यासी इंद्रचंद सुथार व लालचंद छीरंग के लिए वोटिंग हुई। 12 मतो की हुई वोटिंग में इंद्रचंद सुथार को 6 मत व लालचंद को 6 मत मिले। दोनो की बराबर वोटिंग होने कारण टोस करवाया गया। टोस में लालचंद छीरंग ने बाजी मार ली। जिसके कारण क्रय-विक्रय सहकारी समिति का अध्यक्ष चुना गया। चुनाव का रिजेल्ट जारी होने के बाद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के समर्थकों ने दोनो पदाधिकारियों के माला व मिठाई खिलाकर शानदार स्वागत किया गया। इनसे पहले विधायक अनिल शर्मा के समर्थक उपाध्यक्ष प्रत्याशी बजरंगलाल सारण जब पर्चा दाखिल करने के लिए आए थे उस दौरान कांग्रेस देहात अध्यक्ष ईश्वरराम डूडी के समर्थक जबदस्ती गाड़ी में डालकर ले गए। हालाकि पुलिस मौके पर उपस्थित थी। दोनो पक्षों के बीच जमकर नोंक-झोंक भी हुई थी। डूडी समर्थकों के पास संख्या बल ज्यादा होने कारण उनको गाड़ी में डालकर ले गए। उसके बाद सारण ने उपाध्यक्ष का पर्चा अपना वापस ले लिया। इसके बाद डूडी गुट का उपाध्यक्ष प्रत्याशी सतपाल मेघवाल निर्विरोध उपाध्यक्ष चुना गया। अध्यक्ष व उपाध्यक्ष दोनो को शपथ दिलाई दिलाते हुए प्रमाण पत्र सौपा गया।
इन 12 सदस्यों ने चुना अपना अध्यक्ष व उपाध्यक्ष
क्रय-विक्रय सहकारी समिति के जीते हुए 12 सदस्यों ने मंगलवार को अपना अध्यक्ष व उपाध्यक्ष चुन लिया है। जिसमें कांग्रेस देहात अध्यक्ष ईश्वर राम डूडी, लालचंद छिरंग, कालूराम तिवाड़ी, भंवरलाल पारीक, इंद्रचंद सुथार, मानसिंह, जगदीश सिंह राठौड़, रमेश मीणा, गीता देवी, मनोज देवी, सतपाल, बजरंगलाल सारण आदि ने अपना मतदान डालकर अध्यक्ष व उपाध्यक्ष चुना है।
विशेष आलेख
दर्शनीय स्थल
E-Magazine
राजस्थान
राष्ट्रीय
अंतरराष्ट्रीय
बिज़नेस
खेल
मनोरंजन
प्रेस विज्ञप्ति