मत्स्य उद्योग संघ के गोविंद गर्ग अध्यक्ष और अजय आनंद अग्रवाल सचिव बने

Mar 19, 2023 - 15:55
 0
मत्स्य उद्योग संघ के गोविंद गर्ग अध्यक्ष और अजय आनंद अग्रवाल सचिव बने


अलवर। मत्स्य उद्योग संघ , अलवर की नवीन कार्यकारिणी के चुनाव रविवार को एमआईए स्थित संघ के भवन में संपन्न हुए। चुनाव में 435 में से 428 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें गोविंद गर्ग पैनल को 225 मत मिले और 24 मतों के अंतर से अशोक गोयल पैनल को हरा दिया। मतदान सुबह 10:00 बजे से 3:00 तक हुआ। शाम 4: 30 बजे चुनाव अधिकारी ने चुनाव परिणाम की जानकारी दी।
चुनाव में अध्यक्ष पद पर गोविंद गर्ग, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाष अग्रवाल, उपाध्यक्ष सुमित अग्रवाल, सचिव अजय आनंद गोयल, सह सचिव राजेश अग्रवाल, उप सचिव मनोज गुप्ता व कोषाध्यक्ष गोविंद अग्रवाल चुने गए। चुनाव अधिकारी नरेंद्र गुप्ता, पंकज अग्रवाल की निगरानी में चुनाव समिति के राजेश गुप्ता, देवेंद्र अग्रवाल एवं मनोज शर्मा के सहयोग से चुनाव शांति पूर्ण तरीके से संपन्न हुए।

Jaipur Times जयपुर टाइम्स के साथ आप नवीनतम हिंदी समाचार प्राप्त कर सकते हैं। आप अपने विज्ञापन को राजस्थान में प्रकाशित कर सकते हैं।