बहरोड़ विधायक ने 14 सूत्री मांगों को लेकर बिना रुके लगाई दौड़
अलवर। बहरोड़ विधायक बलजीत यादव ने आज 16 फरवरी 2023 से जैसलमेर जिले के रामदेवरा मंदिर में सुबह दर्शन कर सूर्योदय होने पर 14 सूत्री मांगों को लेकर काले कपड़े पहन कर रामदेवरा से पोकरण तक तकरीबन 15 किलोमीटर तक बिना रुके दौड़ लगाई। विधायक यादव ने बताया कि राजस्थान सरकार राजस्थान सरकार की नौकरियों में राज्य के युवाओं को 90 से 100% आरक्षण दिया जाए। गैर सरकारी क्षेत्र में स्थानीय युवाओं को युवकों को 75% तक आरक्षण दिया जाए। 500000 पदों पर शीघ्र भर्ती निकालकर 6 महीनों में नियुक्तियां दी जाए। परीक्षा प्रणाली को ठीक किया जाए तथा जिस लेवल की परीक्षा हो उसी लेवल का प्रश्नपत्र बनाया जाए। बड़े प्राइवेट स्कूलों तथा कोचिंग संस्थानों द्वारा की जा रही लूट से जनता को बचाया जाए तथा सरकार एवं वस्त्र कोचिंग सेंटर चलाएं और सरकारी शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार कर सरकारी स्कूलों में सुविधाएं विकसित की जाए। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के वादे के अनुसार समुद्र का पानी नहर से राजस्थान में आय तथा यमुना व चंबल का पानी किसानों के खेतों तक पहुंचे। सी एच ए की मांगों को शीघ्र पूरा किया। तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण पर लगी रोक हटा कर स्थानांतरण किए जाएं। भ्रष्टाचार के खिलाफ कठोर कदम उठाया जाए। कानों की संपूर्ण फसल को सरकार उचित मूल्य पर खरीदे और किसानों के गरीब लोगों को मुक्त व पूरी बिजली उपलब्ध कराई जाए। किसानों की फसल को नष्ट कर रहे आवारा पशुओं पर सरकार द्वारा नियंत्रण किया जाए एवं नरेगा मजदूरों की मजदूरी बढ़ाकर समय पर भुगतान किया जाए और सेना में पूर्व की भांति केंद्र सरकार द्वारा स्थाई रूप से भर्ती की जाए। विधायक यादव ने रामदेवरा मंदिर से पोकरण तक के काले कपड़े पहन कर दौड़ लगाई उसके साथ विधायक के साथ काफी संख्या में काफी संख्य में युवा दौड़ लगाते हुए दिखाई दिए। विधायक यादव ने पोकरण में स्थित गांधी चौक पहुंचकर गांधी जी की प्रतिमा को माला पहनाकर सभा को संबोधित किया सभा के दौरान काफी संख्या में बुजुर्ग महिलाएं एवं युवा मौजूद रहे पोकरण वासियों ने विधायक का फूल बरसा कर एवं माला पहना कर गर्मजोशी से स्वागत किया एवं विधायक ने संबोधित किया ।
इसके बाद विधायक यादव ने दोपहर 2:00 से जैसलमेर पहुंचकर गांधी दर्शन, नीरज बस स्टैंड, गड़ीसर, होते हुए हैं शहीद पूनम सिंह स्टेडियम पहुंचे और वहां बिना लगातार बिना रुके हुए स्टेडियम में निरंतर सूर्यास्त तक दौड़ लगाते रहे इस दौरान विधायक यादव की सुरक्षा के लिए हर चौराहे हर और जगह जगह पर और स्टेडियम में भी चारों तरफ से भारी संख्या में पुलिस जाब्ता मौजूद रहा इस दौरान पुलिस थानाधिकारी और पुलिस उपाधीक्षक भी मौजूद रहे। इस दौरान पोकरण पंचायत समिति प्रधान भगवत सिंह, रामदेवरा सरपंच समुंदर सिंह, ऑटो यूनियन अध्यक्ष रामदेवरा गोविंद सिंह, करणी सेना अध्यक्ष श्याम सिंह, सुजान सिंह, छात्रसंघ अध्यक्ष पोकरण एवं छात्र संघ अध्यक्ष जैसलमेर और बहरोड़ विधानसभा से भी काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
विशेष आलेख
दर्शनीय स्थल
E-Magazine
राजस्थान
राष्ट्रीय
अंतरराष्ट्रीय
बिज़नेस
खेल
मनोरंजन
प्रेस विज्ञप्ति