आपका स्वास्थ्य आपके हाथ का हुआ आयोजन.

Jan 29, 2025 - 20:50
 0
आपका स्वास्थ्य आपके हाथ का हुआ आयोजन.

     चोमू जयपुर रोड आर  एन नोवाल फाउंडेशन जयपुर द्वारा आयोजित निशुल्क च्यवनप्राश वितरण शिविर का आयोजन रेलवे स्टेशन जयपुर के पास स्थित कौशल्या दास जी की बगीची में किया गया । इसमें आश्रम में स्थित साधु संन्यासियों को  आश्रम के मुख्य महंत रामचरण दास जी महाराज ने अपने कर कमलो से  से सभी साधु संग्यासों को चवनप्राश का वितरण किया।इस अवसर पर आर् एन नोवाल फाउंडेशन के चिकित्सा प्रकोष्ठ के चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि च्यवनप्राश में कुल 78 प्रकार की औषधियां का सम्मिश्रण है इसमें विशेष रूप से अष्ट वर्ग, अश्वगंधा, मुलेठी पिपली, दालचीनी ,सफेद मूसली, शतावरी, विदरीकद शिलाजीत  लॉन्ग, सूठ  इलायची काली मिर्च , पीपल, दालचीनी, सफेद मूसली, कौन्च, जायफल जावित्री, इलायची ,काली मिर्च  , वंशलोचन,सहित अनेक प्रकार की औषधियां के मिश्रण से तैयार किया गया है आर एन  नोवाल फाउंडेशन के अध्यक्ष राम निवास में बताया कि मौनी अमावस्या को चवनप्राश का वितरण किया गया है आगे भी आश्रमो में जाकर च्यवनप्राश का संन्यासियों को वितरण किया जाएगा । इस अवसर पर मंगलदास, मधुसुदास बाबा प्रयाग दास, शिरोमणि बाबा भोजपुरी बाबा, हनुमान दास ,मोनी बाबा, चेतन दास ,हरिदास, जितेंद्र दास , काना दास महाराजसहित 85 सन्यासी उपस्थित थे।

Jaipur Times जयपुर टाइम्स के साथ आप नवीनतम हिंदी समाचार प्राप्त कर सकते हैं। आप अपने विज्ञापन को राजस्थान में प्रकाशित कर सकते हैं।