महिलाओं ने लगाया दीपावली बाजार, 24 अक्टूबर तक लगेगा बाजार

Oct 21, 2024 - 20:39
 0

आयुक्त व राजस्व अधिकारी ने किया अवलोकन

अलवर। शहर में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने सोमवार से पुराना सूचना केंद्र के बाहर दीपावली बाजार शुरू किया है इसमें करीब 25 समूहों की महिलाओं ने विभिन्न उत्पाद प्रदर्शित किए जिसमें खाने और घरेलू सामान सहित सजावटी सामान है यहां मुख्य रूप से दीपावली त्यौहार को देखते हुए कलैक्शन रखा गया है। सोमवार को नगर निगम के आयुक्त जितेंद्र सिंह नरूका और राजस्व अधिकारी युवराज युधिष्ठिर मीणा ने इस बाजार को अवलोकन किया। इस तरह का दीपावली बाजार हर साल त्यौहारी सीजन में लगाया जाता है ताकि महिलाएं आत्मनिर्भर हो सके और उनको आर्थिक संबल मिले दीवाली बाजार के संबंध में इससे जुडी महिला ​बिंदु कपूर ने बताया कि हर साल इस बाजार को लगाया जाता है। इस बार 21 से 24 अक्टूबर तक दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक लगेगा।

Jaipur Times जयपुर टाइम्स के साथ आप नवीनतम हिंदी समाचार प्राप्त कर सकते हैं। आप अपने विज्ञापन को राजस्थान में प्रकाशित कर सकते हैं।