वसुंधरा समर्थकों को मिल सकती है जगह, भाजपा में जल्द होगा मंत्रिमंडल विस्तार और संगठन फेरबदल  

Dec 23, 2024 - 13:15
 0
वसुंधरा समर्थकों को मिल सकती है जगह, भाजपा में जल्द होगा मंत्रिमंडल विस्तार और संगठन फेरबदल  

 

नए साल में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार का इंतजार खत्म हो सकता है। खाली पड़े 6 मंत्री पदों को भरने और संगठन में बदलाव की तैयारियां तेज हैं।  

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की सक्रियता के चलते उनके करीबियों को मंत्रिमंडल या राजनीतिक नियुक्तियों में स्थान मिलने की संभावना है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ अपनी टीम में बदलाव की तैयारी में हैं।  

तीन चरणों में बदलाव की रणनीति:  
1. संगठन बदलाव:संगठन में विधायकों को जिम्मेदारी दी जाएगी।  
2. राजनीतिक नियुक्तियां: बोर्ड-निगमों में नेताओं को एडजस्ट किया जाएगा।  
3. मंत्रिमंडल विस्तार: विधानसभा सत्र के दौरान मंत्रियों की नई सूची पर काम होगा।  

सूत्रों के अनुसार, जनवरी-फरवरी में आयोग-बोर्ड-निगमों में नियुक्तियां और मई तक मंत्रिमंडल विस्तार के परिणाम देखने को मिल सकते हैं। इससे भाजपा का सत्ता-संगठन संतुलन मजबूत होने की उम्मीद है।

Jaipur Times जयपुर टाइम्स के साथ आप नवीनतम हिंदी समाचार प्राप्त कर सकते हैं। आप अपने विज्ञापन को राजस्थान में प्रकाशित कर सकते हैं।