विभिन्न जिलों से आयें संस्था प्रतिनिधियों ने कचनारिया ग्राम में मॉडल देवबनी का किया भ्रमण
दूदू (निसं)। राजस्थान के 15 जिलों से आए संस्था प्रतिनिधियों ने ग्राम कचनारिया स्थित भोमिया जी महाराज के देवबनी का भ्रमण किया। दल रजमेरु संस्था जयपुर एम कोऑर्डिनेशन हब जयपुर के माध्यम से कचनारिया पहुंचा एवं महानरेगा योजना अंतर्गत तैयार की गई देवबनी का भ्रमण किया। कार्यक्रम में पंस सदस्य शिवजी राम गुर्जर ने महानरेगा योजना अंतर्गत होने वाले शामलात संसाधनों के कार्य पर प्रकाश डाला एवं बताया कि इसका प्रभावी ढंग से संचालन किया जाए तो बहुत अच्छे परिणाम आ सकते हैं जिसका उदाहरण ग्राम पंचायत उरसेवा के ग्राम कचनारिया में निर्मित देवबनी है। कार्यक्रम में संघर्ष संस्था की स्वयंसेवक विमला देवी ने संघर्ष संस्था द्वारा किए गए कार्यों पर प्रकाश डालकर प्रस्तुतिकरण के माध्यम से मंच की गतिविधियों के बारे में बताया। आगंतुक संस्था प्रतिनिधियों के सभी सदस्यों ने इस मॉडल की प्रशंसा की और अपने-अपने क्षेत्र में इसको लागू करने की बात कही। अंत में राजमेरू संस्थान के फैलो मुरली कुमावत एवं सुरेश कुमार ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि संघर्ष संस्था ने आमूलचूल परिवर्तनकारी कार्य किए हैं।
विशेष आलेख
दर्शनीय स्थल
E-Magazine
राजस्थान
राष्ट्रीय
अंतरराष्ट्रीय
बिज़नेस
खेल
मनोरंजन
प्रेस विज्ञप्ति