राष्ट्रीय सेवा योजना का ओरिएंटेशन मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन।
जयपुर एस.एस. जी. पारीक पीजी कॉलेज एवम् एस. एस. जी. पारीक पीजी महिला महाविद्यालय जयपुर, के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय सेवा योजना के ओरियंटेशन कार्यक्रम के साथ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में जिला समन्वयक अधिकारी प्रोफेसर (डॉ.) स्निग्धा शर्मा , पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ.एन. एम. शर्मा महिला कॉलेज की प्राचार्य डॉ. विजयलक्ष्मी पारीक, एनएसएस अधिकारी डॉ. अंजू पारीक , डॉ. मेघना पारीक,डॉ रितु शर्मा ,डॉ राज्यश्री तिवारी ,उपस्थित रही। स्निग्धा शर्मा ने छात्राओं को राष्ट्रीय सेवा योजना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह आपको समाज सेवा से जुड़े रहने का अपनत्व प्रदान करता है ,साथ ही उपस्थित सभी को मतदान का महत्व बताते हुए वोट देने के लिए संकल्प दिलवाया। मतदाता जागरूकता के लिए पोस्टर प्रतियोगिता और मतदान जरूरी क्यों पर परिचर्चा रखी गई जिसमें सभी विधार्थियो ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हुए अपने प्रश्नों का समाधान किया। कार्यक्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश राजपुरोहित, स्वीप नोडल अधिकारी डॉ. शिल्पा सिंह ने युवा मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य डॉ.एन. एम. शर्मा ने अतिथि का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपका वोट अमूल्य है इसका सोच समझकर के उपयोग करें और सभी को मतदान अवश्य करना चाहिए। कार्यक्रम में एनएसएस अधिकारियों ने राष्ट्रीय सेवा योजना के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि इसमें वर्ष भर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाता है जिसमें शामिल होने पर छात्र - छात्राओं का चहुमुखी विकास होगा जो उनके उज्जवल भविष्य के लिए आवश्यक है।
विशेष आलेख
दर्शनीय स्थल
E-Magazine
राजस्थान
राष्ट्रीय
अंतरराष्ट्रीय
बिज़नेस
खेल
मनोरंजन
प्रेस विज्ञप्ति