अखिल भारतीय धानका आदिवासी समाज की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन 

Jul 2, 2023 - 16:50
 0
अखिल भारतीय धानका आदिवासी समाज की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन 


सादुलपुर,। अखिल भारतीय धानका आदिवासी समाज की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की आपतकालिन बैठक का आयोजन चूरू जिले के राजगढ के मितल भवन में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष रतनलाल निर्वाण ने की। मुख्य अतिथि विजय निर्वाण, राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा, मदनलाल किराड़ प्रवक्ता रामपाल डाबला, रामकुमार डाबला, सुनीता रानी आदि मंचासीन रहे। बैठक में अहम फैसले लिये गये। तहसील अध्यक्ष विजेन्द्र सिलन व युवा मंगल खरेरा का राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। समाज की युवा सोनिया डाबला का भी सम्मान किया गया। बैठक में प्रदेश महासचिव पद पर मुकेश इन्दौरा को व प्रदेश सचिव पर मानसिंह लुटाणा को नियुक्ति दी गई। कार्यक्रम का संचालन सुरेन्द्र निनाणिया व विनोद बागड़ी ने संयुक्त रूप से किया।
फोटो-07 प्रदेश महासचिव पद पर मुकेश इन्दौरा को व प्रदेश सचिव पर मानसिंह लुटाणा को नियुक्ति पत्र सौंपते अखिल भारतीय धानका आदिवासी समाज की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य

Jaipur Times जयपुर टाइम्स के साथ आप नवीनतम हिंदी समाचार प्राप्त कर सकते हैं। आप अपने विज्ञापन को राजस्थान में प्रकाशित कर सकते हैं।