सशक्त महिला ही सशक्त परिवार, समाज और राष्ट्र का निर्माण करती है: संदीप शर्मा
जयपुर टाइम्स
मण्डावा (निस)। मण्डावा पुलिस थाना में शनिवार को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भाजपा के वरिष्ठ नेता संदीप शर्मा ने कहा कि यह दिन महिलाओं के अधिकारों, उनके सशक्तिकरण और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को सम्मान देने का अवसर है। महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, आर्थिक स्वावलंबन और सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ाने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह संकल्पित है। मण्डावा थानाधिकारी राम निवास ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति को नमन करते हुए महिला दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। थानाधिकारी ने कहा है कि वही समाज सर्वांगीण विकास करता है, जहां महिलाओं को आगे बढ़ने के अधिकाधिक अवसर उपलब्ध होते हैं। उन्होने कहा है कि महिलाएं आज जीवन के सभी क्षेत्रों में सफलता के नए कीर्तिमान रच रही हैं। महिला दिवस पर नारी सशक्तीकरण के लिए सभी स्तरों पर प्रयास कर बालिकाओं और स्त्रियों की बेहतरी के लिए वातावरण निर्माण का आह्वान किया है।
मण्डावा कॉलेज प्राचार्या वंदना गौतम ने कहा कि यह दिन नारी शक्ति के सम्मान, समर्पण और उपलब्धियों का उत्सव है। महिलाएं समाज की आधारशिला हैं, जो अपनी प्रतिभा, कौशल व जज्बे के दम पर जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में नई ऊंचाइयां छू रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं के सशक्तीकरण, उन्हें समान अवसर देने और उनके अधिकारों की रक्षा करने के लिए कार्य कर रही है। वंदना ने इस अवसर पर लोगों से आह्वान किया कि वे लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के साथ ही महिला सशक्तीकरण की दिशा में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं और विकसित व खुशहाल राजस्थान के निर्माण में योगदान दें।
इस अवसर पर महिला कॉस्टेबल अनिता कुमारी, सरोज, सम्पति, पूनम, मण्डावा कालेज प्राचार्या वंदना ग गौतम, व्याख्याता ममता सैनी, सरिता झाझड़िया को माला पहनाकर, पैन, श्रीफल और उपहार भेंटकर सम्मानित किया गया।
विशेष आलेख
दर्शनीय स्थल
E-Magazine
राजस्थान
राष्ट्रीय
अंतरराष्ट्रीय
बिज़नेस
खेल
मनोरंजन
प्रेस विज्ञप्ति