नोएल टाटा बन सकते हैं टाटा ट्रस्ट्स के तीसरे नामित सदस्य बोर्ड मीटिंग में आज हो सकता है फैसला
टाटा ट्रस्ट के नए चेयरमैन नोएल टाटा, टाटा संस के बोर्ड में तीसरे नामित सदस्य के रूप में शामिल हो सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज टाटा ट्रस्ट की बोर्ड मीटिंग में इस पर फैसला होने की उम्मीद है। वेणु श्रीनिवासन और विजय सिंह पहले से ही टाटा ट्रस्ट्स के नॉमिनेटेड सदस्य हैं। हालांकि, अभी तक टाटा ट्रस्ट की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
टाटा संस के वर्तमान बोर्ड में एन चंद्रशेखरन, अजय पीरामल, राल्फ स्पेथ और अन्य सदस्य शामिल हैं। नोएल टाटा टाटा समूह की कई कंपनियों में भी चेयरमैन पद संभालते हैं।
Jaipur Times
जयपुर टाइम्स के साथ आप नवीनतम हिंदी समाचार प्राप्त कर सकते हैं। आप अपने विज्ञापन को राजस्थान में प्रकाशित कर सकते हैं।