मानसिक विक्षिप्त महिला को किया रेस्क्यू, आश्रम में कराया भर्ती

Jul 2, 2023 - 16:18
 0
मानसिक विक्षिप्त महिला को किया रेस्क्यू, आश्रम में कराया भर्ती

नीमकाथाना पाटन,(निंस)। नीमकाथाना बस स्टैंड पर लावारिस अवस्था में घूम रही एक विक्षिप्त महिला को विमल भारद्वाज की सूचना पर  ज्ञानचंद मोदी अपना घर आश्रम नीमकाथाना की टीम ने पुलिस की मदद से रेस्क्यू किया। महिला से बात करने की कोशिश की गई लेकिन वो कुछ बोलने की स्तिथि में नहीं है। नीमकाथाना में महिला आश्रम ना होने की वजह से रेस्क्यू के बाद महिला को अपना घर आश्रम अलवर में भर्ती करवाया गया। महिला को आश्रम में सेवा व उपचार दिया जा रहा है। रेस्क्यू कार्यकारिणी सदस्य एवं मानवाधिकार सुरक्षा संगठन - भारत के नीमकाथाना तहसील महासचिव गजेंद्र मोदी, जिला अध्यक्ष ईश्वर सिंह आसट, कार्यालय प्रभारी आराम सिंह, चंद्रप्रकाश व पुलिसकर्मी ललिता सैनी द्वारा किया गया

Jaipur Times जयपुर टाइम्स के साथ आप नवीनतम हिंदी समाचार प्राप्त कर सकते हैं। आप अपने विज्ञापन को राजस्थान में प्रकाशित कर सकते हैं।